रैली में जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला, साहिल सांपला सहित कई कार्यकर्ता हुए घायल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फिरोजपुर रैली में जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर रास्ते में हमला करने वाले असली किसान नहीं थे, बल्कि पंजाब सरकार द्वारा प्रायोजित किसानों के भेष में गुंड़े थे और उन्होंने पुलिस के सामने गुंडागर्दी का नंगा नाच खेला। जिसके लिए पंजाब सरकार की जितनी निंदा की जाए कम है। पंजाब के ऐसे हालातों को देखते हुए पंजाब में कांग्रेस सरकार राष्ट्रपति शासन लागू करवाने का काम कर रही है। जिसके लिए जनता कभी इसे माफ नहीं करेगी। यह बात भाजपा के युवा नेता साहिल सांपला ने फिरोजपुर रैली में जाते समय किसानों के भेष में आए गुंडों द्वारा हमला किए जाने से घायल हुए भाजपा कार्यकर्ता को संभालने दौरान कही। इस दौरान साहिल को भी चोट आई।

Advertisements


कांग्रेस प्रायोजित किसानों के भेष में गुंडों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर किए हमले: साहिल सांपला

इस बारे में बताते हुए साहिल सांपला ने कहा कि वह कार्यकर्ताओं के साथ फिरोजपुर रैली के लिए जा रहे थे कि रास्ते में उन्होंने किसानों के भेष में आए कांग्रेस के गुंड़ों ने उनका रास्ता रोक लिया। उन्होंने बताया कि उनके तथा कार्यकर्ताओं के हाथों में सिर्फ पार्टी के झंडे थे तथा दूसरी तरफ रास्ता रोकने वालों के हाथों में तेजधार हथियार एवं डंडे आदि थे। पुलिस के सामने और सरकार एवं पुलिस की शह पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया, जिसमें एक कार्यकर्ता के सिर में गहरी चोट लगी और अन्य कई कार्यकर्ताओं के साथ-साथ उन्हें भी चोट आई। साहिल ने बताया कि इस दौरान वहां से गुजर रहे उपमुख्यमंत्री ओ.पी सोनी का रास्ता रोककर उन्होंने गंडागर्दी पर कार्यवाही की मांग की, लेकिन उन्होंने भी कुछ नहीं किया। जिसके चलते भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त हो गया।

लेकिन किसी ने भी कानून को अपने हाथ में नहीं लिया। दूसरी तरफ पुलिस द्वारा गुंडों की शक्ल में आए कथित किसानों पर कार्यवाही करने व उन्हें रोकने के स्थान पर उन्हें शह दी जा रही थी कि वह भाजपा कार्यकर्ताओं के समीप पहुंचें और हमला करें। पुलिस ने सरकार के इशारे पर कार्यकर्ताओं पर हमला करवाया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। साहिल सांपला ने कहा कि कांग्रेस सरकार जितने भी प्रयास कर ले, लेकिन इस बार पंजाब की जनता भाजपा के साथ है और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार बनेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here