जो पार्टी जनहित में काम करे उसे सत्ता की चाबी संभालनी चाहिए: कर्मवीर बाली

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वो दिन दूर नही जब पंजाब के हालात कजास्कितान जैसे बनने वाले हैं। यह विचार जि़ला संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष कर्मवीर बाली ने व्यक्त किये। कर्मवीर बाली ने कहा कि सत्ता प्राप्ति के लिए जनता को राशन, बिजली आदि मुफ्त देकर आने वाली सरकार कर्जा लेेकर अपना कार्यकाल पूरा करती रही। दूसरी बार सत्ता में आने वाले कर्जा लेकर आगे सरकार चलाते आखिर वहां की सरकार ने मुफ्त चीज़ों पर प्रतिबंध लगाना शुरू किया तो वहां की जनता ने सरकारी ईमारतों को आग लगानी शुरू कर दी और आगजनी आरम्भ कर दी। यही हालात पंजाब के बन रहे हैं।

Advertisements

सत्ता प्राप्ति के लिये मुफ्त चीज़ों को देने के हत्थकंडे अपनाये जा रहे हैं लेकिन पंजाब पर लाखों-करोड़ों का कर्जा हो रहा है। वो दिन दूर नही जब पंजाब के हालात भी कजास्कितान जैसे होंगे। कर्मवीर बाली ने कहा कि उच्चाधिकारियों और सत्ताधारियों पर कानून का शिकंजा कसके पंजाब पर से लाखों करोड़ों का कर्जा उतारा जा सकता है। पंजाब फिर सोने की चिडिय़ा बन सकता है। जो पार्टी जनहित में काम करे उसे सत्ता की चाबी संभालनी चाहिए। जो मुफ्त राशन, पानी की बात करता है जनता को उसे वोट नहीं देनी चाहिए। यही समय की मांग है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here