कांग्रेस ने भ्रष्टाचारियों को टिकट देकर साबित कर दिया कि कांग्रेस भ्रष्टाचारियों के साथ:कर्मवीर बाली

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमन्त्री चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदार से 10 करोड़ रूपए नगद और 56 करोड़ की प्रापर्टी के कागज़ात पकड़े जाने से बौखलाई कांग्रेस की लीडरशिप चुनाव आयोग के पास बिना प्रमाण के अपने आपको दूध का धुला होने का नाटक करने के सिवाये कुछ भी नही कर रही। यह विचार जि़ला संघर्ष कमेटी की मीटिंग में जि़लाध्यक्ष कर्मवीर बाली ने व्यक्त किये। कर्मवीर बाली ने कहा कि कांग्रेस का चेहरा बेनकाब हो गया है। इससे साबित होता है कि कांग्रेस सिर्फ उनके साथ है जो भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हैं। कांग्रेस को चाहिये कि चुनाव आयोग के पास प्रमाण पेश करती और चन्नी के भांजे को बेगुनाह साबित करती।

Advertisements

दुर्भायवंश कांग्रेस ऐसा नही कर सकी उल्टा चन्नी के भांजे की मदद करके जनता की नज़रों में गिर गई है। इसका असर चुनाव पर पड़ने वाला है जो कांग्रेस की चिन्ता का कारण है। 111 दिन के शासनकाल में पंजाब के मुख्यमन्त्री चरणजीत सिंह चन्नी ने वो कर दिखाया जो आज तक नही हो सका। उल्टा कांग्र्रेस ने भ्रष्टाचारियों को टिकट देकर यह साबित कर दिया कि कांग्रेस भ्रष्टाचारियों के साथ है। कर्मवीर बाली ने कहा कि ई.डी. अपनी कार्यवाही निर्विध्न  करे और दूध का दूध, पानी का पानी करे। इस अवसर पर नवल किशोर कालिया साथ थे। इस अवसर पर चेयरमैन नवल किशोर कालिया, कर्ण बाली, सुरेश कुमार, स्वर्ण सिंह आदि मौजूद थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here