Monday, October 26, 2026
Home Crime सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर प्रह्लाद नगर को चोरों ने बनाया निशाना

सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर प्रह्लाद नगर को चोरों ने बनाया निशाना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर प्रह्लाद नगर में चोरों ने अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देते हुए वहां से तांबे का नाग और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। सुबह जब पंडित जी ने आरती पूजन हेतु मंदिर खोला तो चोरी की जानकारी हुई।

Advertisements

जिस पर उन्होंने कमेटी एवं मोहल्ला निवासियों को इसकी सूचना दी। इस मौके पर अय वर्मा, विशाल सिंगला, अमित कपूर, तुषार कपूर, सुनील कपूर, बलदेव सिंगला, नितिश कुमार, जोगी, अमन शर्मा, अनीता एवं शांता कुमारी आदि ने चोरी की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि एक तरफ जहां लोगों के घर एवं दुकानें सेफ नहीं वहं अब चोरों के हौंसले इतने बढ़ गए हैं कि उन्होंने धार्मिक स्थानों को भी निशाना बनाना शुरु कर दिया है।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए ताकि लोग दिन व रात को सुरक्षित महसूस कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here