कांग्रेस ने अटारी और समराला के विधायक को पार्टी से निकाला

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेस ने अटारी से विधायक तरसेम सिंह डीसी और समराला से विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों को पार्टी से निकाल दिया है। दोनों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता का आरोप था। बता दें कि कांग्रेस ने मौजूदा विधायक तरसेम सिंह डीसी का टिकट काटकर सांसद गुरजीत सिंह औजला को टिकट दी थी। इसके बाद से तरसेम सिंह डीसी पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप था।

Advertisements

तरसेम सिंह डीसी 2017 में अटारी सीट पहली बार पंजाब विधानसभा के लिए चुने गए। भारत सरकार के तहत आयुक्त, आयकर और पंजाब विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के सदस्य के रूप में भी डीसी कार्यरात रहे। तरसेम सिंह बेशक पार्टी के खिलाफ बोलते रहे है और टिकट न देने से नाराज थे। हालांकि उनका एरिया के लिए काम न करना भी इस कार्रवाई के पीछे एक कारण रहा है।
समराला से 4 बार के विधायक बनने वाले अमरीक ढिल्लों पर टिकट कटने के बाद से पार्टी से बागी हो गए थे और वह अब समराला से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here