Friday, October 23, 2026
Home Himachal सराहकड़, नादौन और बणी में आयोजित किए गए जागरुकता शिविर

सराहकड़, नादौन और बणी में आयोजित किए गए जागरुकता शिविर

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। रजनीश शर्मा विश्व सामाजिक न्याय दिवस के उपलक्ष्य पर रविवार को जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने ग्राम पंचायत सराहकड़ में एक जागरुकता शिविर का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता प्राधिकरण के सचिव अनीष कुमार ने की। शिविर के दौरान अनीष कुमार के अलावा उपमंडलीय विधिक सेवाएं समिति हमीरपुर के अध्यक्ष सिद्धार्थ सरपाल और अधिवक्ता सूरज राणा ने भी उपस्थित लोगों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस अवसर पर लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता योजना, लोक अदालत, मध्यस्थता, गिरफ्तार व्यक्तियों के अधिकारोें और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाया गया।

Advertisements

 इसी प्रकार उपमंडलीय न्यायिक परिसर नादौन में भी जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता उपमंडलीय विधिक सेवाएं समिति की अध्यक्ष गीतिका कपिला ने की। उधर, उपमंडलीय विधिक सेवाएं समिति बड़सर ने भी ग्राम पंचायत बणी में जागरुकता शिविर लगाया। शिविर के दौरान अधिवक्ता आशा शर्मा ने लोगों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here