हिंदुओं के लिए आवाज़ उठाने की वजह से हर्षा की हत्या कर दी गई: चेतन सूरी

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा। कर्नाटक के शिमोगा में बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा की हत्या को लेकर भाजपा मंडल प्रधान चेतन सूरी ने कई संगठनों को कठघरे में खड़ा किया है और आरोप लगाया है कि ये आतंक का केरल मॉडल है, जिसे कर्नाटक और देश के दूसरे हिस्सों में निर्यात किया जा रहा है। सूरी ने कहा है कि हर्षा कर्नाटक में बढ़ते ‘कट्टरपंथ’ का शिकार बने हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदुओं के लिए आवाज़ उठाने की वजह से हर्षा की हत्या कर दी गई। सूरी ने बताया कि कर्नाटक में हिजाब को लेकर आंदोलन चला हुआ है। ऐसा में बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा का कत्ल कर दिया गया, जो निंदनीय है।

Advertisements

सूरी ने मांग की कि आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। जिन-जिन लोगों ने कॉलेज के अंदर हिजाब को मुद्दा बनाकर हाईकोर्ट के आर्डर का उल्लंघन किया है, उनको गिरफ्तार किया जाए और सजा दी जाए। हर्षा के परिवार वालों को 50 लाख की सहायता राशि, सरकारी नौकरी दी जाए। इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कठोर कानून बनाया जाए। बजरंग दल कार्यकर्ता हर्ष के परिवार को समुचित सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। घटना के दोषियों को तुरंत जेल भेजकर मुकदमा का ट्रायल फास्ट ट्रैक कोर्ट में करा कर शीघ्र फांसी दिलाई जाने के लिए सुनिश्चित व्यवस्था की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here