Saturday, October 24, 2026
Home National यूक्रेन में फंसे भारतियों की देश वापसी की प्रक्रिया होगी तेज, यूक्रेन...

यूक्रेन में फंसे भारतियों की देश वापसी की प्रक्रिया होगी तेज, यूक्रेन के प्रड़ोसी देशों में जाएंगे 4 केंद्रीय मंत्री

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पीएम नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन से भारतीयों की वापसी के लिए 4 केंद्रीय मंत्रियों को यूक्रेन के पड़ोसी देश भेजने का फैसला किया है। यह फैसला हाई लेवल मीटिंग में लिया गया है। इससे यूक्रेन में फंसे भारतीयों को भारत लाने की प्रक्रिया तेज तेज होगी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, हरदीप सिंह पुरी, जनरल वीके सिंह और किरेन रिजिजू को यूक्रेन के पड़ोसी देश भेजने का फैसला लिया गया है। केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह पोलैंड और हरदीप सिंह पुरी हंगरी जाएंगे।

Advertisements

विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन से भारतीयों को वापस लाने में मदद करने के लिए रविवार को एक आधिकारिक ट्विटर हैंडल ‘ऑपगंगा हैल्पलाइन’ की भी शुरुआत की थी। यूक्रेन में फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के अभियान को ‘ऑपरेशन गंगा’ नाम दिया गया है। भारत ने पहले ही पोलैंड, रोमानिया, हंगरी और स्लोवाकिया में कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं ताकि इन देशों से लगने वाली यूक्रेन की सीमा से जरिए भारतीयों को निकाला जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here