Monday, October 26, 2026
Home National अब तक 20 हजार से ज्यादा भारतीयों को यूक्रेन से निकाला गया:...

अब तक 20 हजार से ज्यादा भारतीयों को यूक्रेन से निकाला गया: बागची

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। यूक्रेन में छिड़े युद्ध के बीच से भारतीयों की निकासी लगातार जारी है। इसको लेकर एक प्रैस कांफ्रैंस में भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि पहली एडवाइजरी जारी होने के बाद से अब तक 20 हजार से ज्यादा भारतीय नागरिक यूक्रेन का बार्डर पार कर चुके हैं। बागची ने बताया कि यूक्रेन से भारतीयों की निकासी लगातार जारी है, अब तक ज्यादातर लोग यूक्रेन छोड़ चुके हैं।

Advertisements

बागची ने बताया कि यूक्रेन से भारतीयों की निकसी के लिए आपरेशन गंगा के तहत अगले 24 घंटों में 16 उड़ानों का संचालन किया जाएगा। इन उड़ानों में भारतीय वायुसेना के सी-17 विमान भी शामिल हैं। वहीं, शुक्रवार को गोलीबारी में घायल हुए भारतीय छात्र हरजोत सिंह के बारे में जानकारी देते हुए बागची ने कहा कि उनके इलाज का खर्च भारत सरकार उठाएगी। उन्होंने कहा कि हम घायल छात्र की स्थिति के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं। भारतीय दूतावास लगातार प्रयासरत है, लेकिन तनाव की स्थिति के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here