Sunday, October 25, 2026
Home Sports ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न का निधन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न का निधन

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में निधन हो गया है। वॉर्न का निधन हार्ट अटैक आने से हुआ है। उनके अचानक दुनिया से चले जाने से क्रिकेट जगत में हडक़ंप मच गया है।

Advertisements

रिपोर्ट के मुताबिक शेन वॉर्न अपने विला में बेसुध पाए गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के तमाम प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। इतनी कम उम्र में हर्ट अटैक के पीछे वॉर्न की सिगरेट और शराब की लत को बड़ी वजह माना जा सकता है। वॉर्न एक चेन स्मोकर थे और कई बार उन्हें ग्राउंड पर भी सिगरेट पीते हुए देखा गया था। साथ वे ओवर ड्रिंकिंग भी करते थे। शेन वार्न ने 23 साल की उम्र में भारत के खिलाफ 1992 में सिडनी टेस्ट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच जनवरी 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में ही 2007 में खेला था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here