Sunday, October 25, 2026
Home National रूस-यूक्रेन तनाव का असर: भारत ने रक्षा प्रदर्शनी को किया स्थगित

रूस-यूक्रेन तनाव का असर: भारत ने रक्षा प्रदर्शनी को किया स्थगित

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। रूस-यूक्रेन तनाव को देखते हुए भारत ने शुक्रवार को अपनी रक्षा प्रदर्शनी ‘डिफैंस एक्सपो-2022’ को स्थगित करने की घोषणा की। इस प्रदर्शनी का आयोजन 10 से 14 मार्च के बीच गुजरात के गांधीनगर में होना था।

Advertisements

डिफैक्सपो-2022 में अमरीका, रूस, फ्रांस और यूरोप समेत विश्व के विभिन्न देशों से एक हजार से ज्यादा कंपनियों को द्विवार्षिक कार्यक्रम में शामिल होना था। लेकिन युद्ध के कारण पैदा हुए तनाव को देखते हुए इस अगली सूचना तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। कार्यक्रम को लेकर अधिक जानकारी देते हुए रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता भारत भूषण बाबू ने बताया कि, प्रदर्शनी में शामिल हो रही कंपनियों को रसद समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। जिसके चलते डिफेंस एक्सपो-2022 को स्थगित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here