रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करवाने की प्रधानमंत्री मोदी से शिवसेना ने की अपील

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिवसेना बाल ठाकरे की एक बैठक स्थानीय कार्यालय कमेटी बाजार में शिवसेना जिला प्रधान शशि डोगरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें पंजाब उपाध्यक्ष रणजीत राणा भी शामिल हुए।

Advertisements

इस अवसर पर शिवसेना उपाध्यक्ष शम्मी शर्मा व सीनियर कार्यकर्ता नरेंद्र बागा, शहरी प्रधान सोमराज बाजवा, संदीप कुमार, करण, कुलविंदर कुमार, गुरचरण सिंह सोनू, नरेश कुमार, शहरी उपप्रधान दीपक दीपा, ओम प्रकाश, श्यामलाल, संतोष गुप्ता, सुंदर राम, पप्पू राम, सोमराज बाजवा, संजीव कुमार, गोविंदा व रजत इस बैठक में शामिल हुए। इस अवसर पर शशि डोगरा, विनोद वर्मा व शम्मी शर्मा ने कहा रूस और यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध के चलते इंसानियत का बुरा हाल हो रहा है। लोग मारे जा रहे हैं शहर के शहर मलबे के ढेर में तब्दील हो गए हैं और हमारे देश और एशिया के कई देशों के स्टूडैंट्स इस भीषण युद्ध में मौत के साए में जीने को मजबूर हैं। युद्ध किसी भी समस्या का हल नहीं है इसलिए अमरीका के इशारे पर नाटो में शामिल हुए यूरोपीय देशों ने इक_े होकर किसी और देश पर हमला करने की जो नीति अपनाई है और यूक्रेन को अपने दल में शामिल करने हेतु उसको उकसा कर रूस और यूक्रेन का युद्ध करवाया है उसकी शिवसेना कड़ी निंदा करती है। इस अवसर पर शिवसेना पंजाब उप प्रमुख रंजीत राणा ने कहा कि युद्ध किसी भी देश की समस्या का हल नहीं है। भारत सरकार को चाहिए कि इस संकट की घड़ी में रूस का साथ दे क्योंकि भारत पर आए संकट के समय में भी रूस द्वारा की गई मदद को भारतवासी भुला नहीं सकते क्योंकि अमरीका के इशारे पर यूरोप देशों द्वारा रूस को विलेन के रूप में मीडिया में पेश करके चरित्र हनन की कोशिश की जा रही है और रूस द्वारा अमरीका और नाटो देशों की साजिश को उनका मीडिया सामने नहीं ला पा रहा इसलिए प्रधानमंत्री मोदी को रूस के साथ अपने देश की मित्रता को साबित करने के लिए रशिया और यूक्रेन के साथ मिलकर इस युद्ध को समाप्त करवाया जाए ताकि विश्व में शांति की स्थापना हो सके और परमाणु युद्ध की ओर अग्रसर इस युद्ध को समाप्त करवा कर करोड़ों कीमती जानों और पर्यावरण को बचाया जाए और इस युद्ध को विश्व युद्ध में परिवर्तित करने की अमरीका और नाटो देशों की चाल को बेनकाब करने का कार्य किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here