Monday, October 19, 2026
Home International रूस में पायरेसी को कानूनी तौर पर मिली मंजूरी

रूस में पायरेसी को कानूनी तौर पर मिली मंजूरी

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। रूस और यूक्रेन जंग के बीच पुतिन ने पश्चिमी देशों देशों को झटका दिया है। रूस ने पश्चिमी देशों का मुकाबला करने के लिए आर्थिक प्रतिबंधों का मुकाबला करने के लिए नई तरकीब निकाली है। रूस ने देश में इंटलैक्चुअल प्रॉपर्टी राइट से जुड़े नियमों को कमजोर कर दिया है और पायरेसी को कानूनी तौर पर मंजूरी दे दी है।

Advertisements

रिपोर्ट के मुताबिक, अब रूस पश्चिमी पेटेंट होल्डर्स के अनुमति के बिना उनकी वस्तुओं और सर्विसेस को कॉपी कर सकता है। वहीं, किसी भी देश की इंटलैक्चुअल प्रॉपर्टी (बौद्धिक संपदा) को राइट्स का पैसा दिए बिना इस्तेमाल कर सकता है। अब यहां दूसरे देशों की फिल्म, गेम, टीवी शो और साफ्टवेयर के लिए संबधित कंपनी या संस्था को भुगतान करना जरूरी नहीं होगा। बता दें कि रूस की इकोनॉमिक डेवलपमैंट मिनिस्ट्री ने प्रतिबंधों से बचने के लिए इस हफ्ते की शुरुआत में पायरेसी कानून में छूट देने का प्रस्ताव रखा था। मिनिस्ट्री के मुताबिक, कई वस्तुओं और सर्विसेस के इंटलैक्चुल प्रॉपर्टी राइट्स से बैन हटाने की संभावना के बारे में विचार किया गया। कहा गया कि इसमें उन वस्तुओं पर छूट दी जाएगी, जिसकी रूस में कमी है। यह पश्चिमी देशों की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों की वजह से वस्तुओं और सेवाओं की कमी के प्रभाव को कम करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here