ब्रह्म शंकर जिम्पा ने ली मंत्री पद की शपथ

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हलका होशियारपुर के विधायक ब्रह्म शंकर जिम्पा को मुख्यमंत्री भगवंत मान के मंत्रिमंडल बनाए गए 10 मंत्रियों में जगह मिली है। शनिवार को उन्होंने मंत्री पद की शपथ र्ली। उनकी उम्र 56 साल है। साल 2021 में वो कांग्रेस छोडक़र आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। वह भगवंत मान की कैबिनेट में बेदाग मंत्री है। उन पर कोई केस दर्ज नहीं है। वह मान के कैबिनेट के सबसे अमीर मंत्री हैं। उनकी संपत्ति करीब 8 करोड़ बताई जा रही है। मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने 12वीं तक पढ़ाई की हुई है।

Advertisements

बीते विधानसभा चुनावों में उन्होंने हलका होशियारपुर से कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा तथा दिग्गज भाजपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्षण सूद को हराया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here