भाजपा 16 को करेगी कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन: डा. घई

होशियारपुर,(द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट- गुरजीत सोनू/ अरविन्द शर्मा : भाजपा जिला होशियारपुर की एक बैठक जिला अध्यक्ष डा. रमन घई की अध्यक्षता में स्थानीय भाजपा कार्यालय में हुई जिसमें जवाहर खुराना प्रभारी जिला होशियारपुर विशेष तौर पर शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि 16 सितम्बर को मिनी सचिवालय के सामने एक विशाल धरना सुबह 10.30 बजे लगाया जाएगा। इस संबंधी जानकारी जिला मीडिया प्रभारी योगेश कुमरा ने प्रैस के नाम जारी प्रैस विज्ञप्ति में दी। इस मौके पर डा. रमन घई ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के 6 माह पूरे होने पर यह धरना पूरे पंजाब में लगाया जा रहा है।

Advertisements

कैप्टन अमरेन्द्र की सरकार आने के बाद पंजाब में अफरा तफरी का माहौल है। पंजाब भर में कर्मचारियों को वेतन के लाले पड़े हैं। किसी भी तरह का कोई विकास कार्य नहीं हो रहा। अवैध माईनिंग का धंधा पूरे जोर-शोर से चल रहा है। अपराधिक गतिविधियों की दर बेहद बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि किसानो की भी अत्महत्याएं रुकने का नाम नहीं ले रही। कांग्रेस सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में जो वादे जनता से किए थे उन्हें कांग्रेस पूरा नहीं कर रही है। बैठक में जवाहर खुराना जी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता 16 सितम्बर को बढ-चढक़र इस धरने मेंं भाग लें।
इस मौके पर कमलजीत सेतिया ने कहा कि सरकार की नाकामियों को जनता में धरने के दौरान बताया जाएगा। उन्होंने अपील की कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर धरने के कामयाब बनाएं। इस मौके पर महासचिव गोपी चंद कपूर, एडवोकेट डी.एस. बागी, गौरव वालिया, दीपक शारदा, रोहित सूद हनीं, विवेक सैनी गोल्डी, जिंदू सैनी, डा. राज कुमार सैनी, संजीव पंचनंगलां, कुलवंत कौर, अश्विनी ओहरी, एडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी, अजय चोपड़ा, कुलदीप मुरगई, हरजिंदर डांडीयां, मीनू सेठी, बलबीर सिंह अजड़ाम, मोहिंदर धीमान, डा. वशिष्ट कुमार, मुनीश गुप्ता, गौरव शर्मा, अश्विनी गैंद, अंकुश वालिया, डा. पंकज शर्मा, येशु जैन, होशियार सिंह आदि भी उपस्थित थे। गोपी चंद कपूर ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here