अरोड़ा महासभा ने किया विधायक रमन अरोड़ा का सम्मान

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा। कपूरथला अरोड़ा महासभा पंजाब की ओर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पंजाब प्रधान अश्वनी कुमार पिंटू व यूथ विंग पंजाब प्रधान सुखविंदर सिंह जिम्मी ने की। समारोह में विशेष तौर पर जालंधर के विधायक रमन अरोड़ा पहुंचे, जिनका सभा द्वारा गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।

Advertisements

समारोह को संबोधित करते हुए सुखविंदर सिंह जिम्मी ने कहा कि अरोड़ा बिरादरी के लिए बहुत मान की बात है कि पंजाब में अरोड़ा बिरादरी के पांच विधायक विजयी रहे और बिरादरी को विश्वास है कि विधायक रमन अरोड़ा जहां अपने साथी विधायकों के साथ अरोड़ा बिरादरी की भलाई के लिए पंजाब सरकार से अधिक से अधिक भलाई स्कीमे लाएंगे, वहीं विभिन्न जिलों में श्री अरुट जी महाराज की याद में भवन बनवाने के लिए यत्नशील रहेंगे। अंत में विधायक रमन अरोड़ा ने अरोड़ा बिरादरी का आभार व्यक्त किया और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल व मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा जनता से किए एक-एक वायदे को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर चेयरमैन धर्मपाल ग्रोवर, सरप्रस्त दीवान अमित अरोड़ा, पंजाब अरोड़ा महासभा के उपाध्यक्ष राकेश अरोड़ा, भूपिंदर टक्कर, प्रिंसपाल सिंह अरोड़ा, पंजाब यूथ इंचार्ज संजीव नरुला, विनय अरोड़ा के अलावा अन्य शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here