
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली में कोरोना ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। इसको देखते हुए दिल्ली सरकार ने एक बार फिर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है और अगर अब बिना मास्क के पाए गए तो आपको 500 रुपए का चालान काटा जाएगा।

दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट ऑथरिटी ने बुधवार को अपनी बैठक में यह फैसला लिया है। बता दें दिल्ली में स्कूल और अन्य शिक्षण संस्थान खुले रहेंगे। हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली में 632 नए मामले सामने आए थे।











