अराजकता का माहौल बनाकर भाजपा ने गायब किये असली मुद्दे: अभिषेक राणा

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। बीते दिनों कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए गए अराजकता और सांप्रदायिक माहौल के बारे में अपने विचार रखे जिस पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के चेयरमैन व अध्यक्ष अभिषेक राणा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जब से सत्ता में आई है सिर्फ धर्म जात पात और संप्रदाय की राजनीति कर रही है। देश में अराजकता और संप्रदायिकता का माहौल पैदा किया जा रहा है और जो असली मुद्दे हैं उन से जनता का ध्यान भटकाया जा रहा है। 2014 में जब भाजपा सत्ता में आई थी तो इनके शपथ पत्र में अनेकों मुद्दे रखे गए थे जो कि जनता के हित में पूरे किए जाने थे लेकिन आज अगर देखा जाए हिमाचल प्रदेश हो या केंद्र या कोई केंद्र शासित प्रदेश जहां पर भी भाजपा का राज है वहां पर महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचारी अत्यधिक बढ़ चुकी है

Advertisements

अभिषेक ने कहा कि भाजपा वास्तविक मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए देश में अनावश्यक मुद्दों की ओर जनता का ध्यान आकर्षित करती आई है, जबकि देश की जनता कमरतोड़ महंगाई और भ्रष्टाचार से लगातार जूझ रही है। इस सरकार के पास इन समस्याओं से निजात पाने का स्पष्ट विजन नहीं है। इनके लिए सत्ता व कुर्सी ही अहम मुद्दा है। भाजपा नेताओं  द्वारा आएदिन आक्रामक ब्यान दिए जाते हैं । नफरत भरे इन भाषणों के इस खेल में असली मुद्दे गायब हैं। मगर जज्बाती नारे और अराजकता भरे माहौल में समस्याओं का समाधान नहीं होता।

आज के समय में पेट्रोल डीजल ₹100 में भी 1 लीटर नहीं आता ऐसे में गरीब भला कहां जाएगा। पेट्रोल डीजल की वजह से हर चीज की कीमत आज आसमान छू रही है गरीब ही नहीं मध्यमवर्गीय का भी महंगाई की वजह से जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। सीमेंट जो हिमाचल में ही बनता है वही हिमाचल में सबसे अधिक महंगा है। ऐसे में जयराम सरकार के पास महंगाई को कम करने का कोई भी रोडमैप तैयार नहीं है। यह सरकार कुछ कर रही है तो बस धर्म जात पात के नाम पर भेदभाव फैलाना और सांप्रदायिकता की राजनीति करना, लेकिन देश और प्रदेश की जनता इतने वर्षों में अब समझ चुकी है कि सरकार की असलियत क्या है और आने वाले चुनावों में देश की जनता मुंहतोड़ जवाब देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here