संसार के कार्य करना मानव जीवन कर्तव्य है लक्ष्य नहीं:साध्वी दिवेशा भारती

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित चार दिवसीय भगवान शिव के चौथे दिन में सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या कथा व्यास साध्वी सुश्री दिवेशा भारती जी ने बताया कि जीवन का वास्तविक लक्ष्य परमात्मा का दर्शन करना ही है। संसार के कार्य करना मानव जीवन कर्तव्य है लक्ष्य नही। उन्होंने बताया कि परमात्मा का दर्शन केवल एक पूर्ण संत की शरणा में जाकर ही संभव है। एक पूर्ण संत दीक्षा के समय ही परमात्मा का दर्शन करवा देते है। साध्वी जी ने एक उदाहरण के माध्यम से बताया कि किसी एक फ ल के खराव हो जाने पर दूसरे फल को खाना नही छोड़ते। इसी प्रकार एक या दो संत के दुराचार का मतलब यह नही कि हम संत की शरण में जाना छोड़ दे। जिस प्रकार से नकल वहां होती है यहां असल होती है। इसी तरह असली संत और नक्ली संत का पहचान हमारे धार्मिक ग्रंथ हमे बताते है। इसीलिए प्रत्येक मानव को असली संत की ही पहचान करनी चाहिए। पूर्ण संत जब ज्ञान दीक्षा देते है तो उसी समय उसके घट में परमात्मा के प्रकाश रूप के दर्शन करवा देते हैं।

Advertisements

कथा में ज्योति प्रज्वल्लन की रस्म के लिए विशेष रूप से सुरेश शर्मा इंडस्ट्री जनरल सेक्रेटरी, निशु शर्मा,सुशील डोगरा,चैतन्य शर्मा जिला परिषद,सतीश कुमार गोगी ट्रक यूनियन प्रधान, नीना कुमारी, ट्विंकल,निष्ण, विश्वजीत पटियल उप अध्यक्ष मंडल गगरेट, सरबजीत सिंह पूर्व स्टेट प्रधान कॉपरेटिव सोसायटी, राहुल जिला सह संयोजक बजरंग दल, गगन कुमार खंड संजोयक बजरंग दल, जॉनी उप प्रधान अंबोटा, सुरिंदर कुमार एनएसी प्रधान, पार्षद अनिल कुमार, आशीष शर्मा प्रधान ग्राम पंचायत, अजय, डॉक्टर विवेक,लवली सूद, बिशन दत्त जी,रोहित संदल,रोहित जसवाल, विनोद सूद बजरंग दल विधान सभा अध्यक्ष, राजेश कुमार राजू ओर सभी शिव सेना के सदस्य,किशन चंदर प्रशर जी,शिव कुमार,मास्टर केवल, रमन,पहुंचें। कथा का समापन विधिवत प्रभु की पावन आरती से किया गया। अंत में कथा व्यास जी को ओर उनकी संत मंडली को सुरेश, सतीश कुमार गोगी, विश्वजीत, सरबजीत सिंह,चैतन्य शर्मा, राजेश कुमार राजू,जय दत्त, कृष्ण चन्द्र पराशर,राहुल, चमन लाल चौधरी, जोगिंदर पाल, धर्मपाल, अशोक कुमार, मंगलेश, चंचल, मंजू,रीना, पुष्पा, जिला परिषद रजनी मनकोटिया औ्र महिला मोर्चा के सभी सदस्य ने सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here