सिविल सर्जन डॉ. लखबीर सिंह द्वारा सिविल अस्पताल का चार्ज संभालने से होगा सुधार: नई सोच संस्था

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नई सोच संस्था के प्रधान अश्वनी गैंद अपनी टीम के साथ सिविल सर्जन के दफ्तर पहुंचे, डॉक्टर लखबीर सिंह को  स्वास्थ्य विभाग पंजाब  द्वारा सिविल सर्जन का चार्ज भी दिया गया है। उनको आज सम्मानित किया गया और शुभकामनाएं देते हुए गैंद साहिब ने बताया कि अब एक आशा की किरण जागी है कि सिविल अस्पताल का सुधार होगा, क्योंकि वह  होशियारपुर में सिविल अस्पताल में डी.एच.ओ  के पद पर तैनात हैं और उन्होंने अपने टाइम पर लोगों को बहुत सारी सुविधाएं भी दे चुके  हैं।

Advertisements

इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ लखबीर सिंह ने बताया कि वह बिना भेदभाव से लोगों की सेवा करने के लिए तत्पर है। इस मौके पर उनके साथ सुरेश भाटिया बिट्टू पूर्व पार्षद, यशपाल शर्मा, मधुसूदन तिवाड़ी, रिक्की कटारिया, बंटी जुलका   आदि उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here