धन्वंतरी वैद्य मंडल का प्रत्येक सदस्य बढ़-चढ़कर करेगा मतदान: सुमन सूद    

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारी-कम- एस. डी. एम. प्रीत इंदर सिंह बैंस, जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी मैडम गुरिंदरजीत कौर तथा चुनाव कानूगो मैडम हरप्रीत कौर के मार्गदर्शन में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मतदाताओं को जागरूक करने हेतु चलाई जा रही जागरूकता मुहिम के तहत विधानसभा क्षेत्र के स्वीप नोडल अधिकारी प्रिंसिपल राकेश कुमार तथा सहायक स्वीप नोडल अधिकारी लेक्चरर संदीप कुमार सूद ने धन्वन्तरि वैद्य मंडल पंजाब के सदस्यों को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति अपने कर्तव्य को समझते हुए हमें अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करना चाहिए।

Advertisements

उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में हमारी भागीदारी इस बात का प्रतीक होगी कि हम लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भूमिका को पूरी तरह से निभा रहे हैं।इस मौके पर धन्वंतरी वैद्य मंडल पंजाब के प्रधान वैद्य सुमन कुमार सूद में कहा कि उनके मंडल का प्रत्येक सदस्य 1 जून को होने वाले मतदान में अवश्य भाग लेगा। उन्होंने कहा कि होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र में स्वीप मुहिम के तहत मतदाताओं को जिस तरह से जागरूक किया जा रहा है उसके चलते इस बार अधिक से अधिक मतदाता बूथ पर जाकर अपना वोट अवश्य डालेंगे। उन्होंने कहा कि धन्वंतरी वैद्य मंडल के सदस्य दूसरे लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। इसके लिए वह गांव-गांव में अपने संपर्क में आने वाले लोगों को लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करेंगे।

उन्होंने कहा कि उनका मंडल एक गैर राजनीतिक संगठन है। मंडल के सदस्य अपने विवेक के अनुसार किसी भी उम्मीदवार के पक्ष में मतदान कर सकते हैं। इस मौके पर इंद्रजीत सिंह, मैडम रेखा, साक्षी सूद, उमेश सूद के अतिरिक्त वैद्य मंडल के सदस्य पुरुषोत्तम दास शर्मा, इकबाल सिंह, इंद्रजीत कौर, चमन लाल वालिया, बलबीर सिंह, गुरमेज राम, परमजीत, हरजिंदर बिर्क, तरसेमलाल, सुखविंदर समरा, चंद्रशेखर, मोहन सिंह, नितिन बाली, नम्रता खन्ना, शरण आदि भी उपस्थित थे 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here