पैरा ओलंपिक में तगमों की भरमार मोदी की खेल नीति की बदौलत: भाजपा नेता

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा नेताओं पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, जिला अध्यक्ष निपुण  शर्मा,  जिला महामंत्री विनोद परमार, पंचायती राज सैल  अध्यक्ष विजय पठानिया,दिलबाग राय, पार्षद सुरिंदर पाल भट्टी द्वारा जारी प्रेस नोट में  पैरा ओलंपिक खेलों में इस बार भारत के खिलाड़ियों द्वारा सबसे अधिक तगमे जीतने पर खुशी व्यक्त करते हुए विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Advertisements

उन्होंने कहा कि इस बार मोदी सरकार की खेलों के प्रति बढ़िया नीतियों के  चलते पहले टोक्यो ओलंपिक में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा और अब पैरा ओलंपिक खेलों में केंद्र सरकार की बढ़िया नीति के कारण रिकॉर्ड तोड़ तगमे हासिल हुए। भाजपा नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में खेली जाने वाली आगामी प्रतिस्पर्धियों  में भी भारत और आगे बढ़ेगा तथा पहले स्थान में भारत के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के बल पर भारत को विजय दिलवाएगे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here