भाजपा 30 मई से 15 जून तक मनाएगी सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पखवाड़ा:निपुण शर्मा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा, जिला महामंत्री विनोद परमार, मीनू सेठी ने कहा कि आगामी 30 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने वाले है। इस उपलक्ष्य में शीर्ष नेतृत्व ने तय किया है कि 30 मई से 15 जून तक पार्टी “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पखवाड़ा” मनाएगी।

Advertisements

जिलाध्यक्ष शर्मा ने बताया कि पार्टी ने तय किया है कि इन 15 दिनों में जनप्रतिनिधि सहित भारतीय जनता पार्टी के मंडल और उसके ऊपर के पदाधिकारी 75 घंटे समाज के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछडा वर्ग, किसानों, युवाओं, महिलाओं, अल्पसंख्यको के साथ ही विभिन्न वर्गों के बीच जाकर प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा जनहित में किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यो एवं उपलब्धियों की चर्चा करेंगे। लाभार्थियों से फीड बैक लेंगे तथा जरुरतमंदो को सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी को दो बार केंद्र में मिली प्रचंड जीत कार्यकर्ताओं के परिश्रम और भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के विश्वास की मुहर है। इसलिए सरकार जनता के लिए जबकि संगठन मूल्य आधारित होता है। शर्मा ने कहा कि संगठन को और मजबूत बनाने के लिए समाज के विभिन्न वर्गो के बीच जाकर काम करने की जरूरत है। इस चुनाव में भाजपा की जीत में महिलाओं की अहम भूमिका रही है लेकिन राजनीति में भी महिलाओं की सहभागिता और बढ़नी चाहिए। पढ़े लिखे युवक, युवतियों के बीच निरंतर संगठन के कार्यकम होते रहने चाहिए।
इस अभियान को सफ़ल बनाने के लिए मीनू सेठी को जिला संयोजक व एडवोकेट डीएस बागी,अश्वनी गैंद को सह संयोजक के नाते दायित्व मिला है। अभियान के सह संयोजक एडवोकेट डीएस बागी  विधानसभा होशियारपुर और शामचुरासी का काम देखेंगे,जबकि दूसरे सह संयोजक अश्वनी गैंद को विधानसभा चब्बेवाल और गढ़शंकर में अभियान को सफल बनाने का जिम्मा सौंपा गया है। इस अभियान के जरिए उन लोगो तक भी पहुँच की जाएगी,जो जानकारी के अभाव में अभी तक मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की लाभ नही उठा पा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here