मान सरकार इस्तीफा दें: सोमप्रकाश

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): दिनदहाड़े अंतरराष्ट्रीय पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला के हुए कत्ल के मामले में भाजपा ने मान सरकार पर तीखा हमला बोला है।केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश,पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद,जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा,शिव सूद,विजय पठानिया,विनोद परमार,सुरेश भाटिया,अश्वनी गैंद,अशोक कुमार, कमलजीत सेतिया, संजू अरोड़ा,योगेश शर्मा,अंकित नैयर आदि ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था दम तोड़ चुकी है।

Advertisements

भाजपा ने पंजाब की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर जताई नाराजगी

सिदुद मुसेवाला का दिन दहाड़े हुई निर्मम हत्या अति निदनीय है।पंजाब सरकार ने उन लोगो की बिना सोचे सुरक्षा वापिस ली है जो आतंकियों के निशाने पर है।इससे सिद्ध हो जाता है कानून व्यवस्था कायम रखने में पूरी तरह असफल सिद्ध हुई है तथा आंतकवाद का दौर दोबारा से शुरू होने वाला है। पंजाब के हालात बद से बद्दतर हो चुके है।भाजपा नेताओं ने सिधू के परिवार के साथ सहानुभूति प्रकट की तथा मांग कि मान सरकार तुरन्त इस्तीफा दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here