ऑल इंडिया सिविल सर्विसज़ टूर्नामैंट के हॉकी, टेबल टैनिस और वॉलीबॉल टीमों के लिए ट्रायल 13 और 14 जून को

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। सैंट्रल सिविल सर्विसज़ कल्चरल एंड स्पोट्र्स बोर्ड द्वारा करवाए जाने वाले हॉकी, टेबल टैनिस और वॉलीबॉल के ऑल इंडिया सिविल सर्विसज़ टूर्नामैंट के लिए टीमों के चयन के लिए ट्रायलों के तरीकों का ऐलान किया गया। खेल विभाग के डायरैक्टर राजेश धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑल इंडिया सिविल सर्विसज़ टूर्नामैंट के हॉकी (पुरूष और महिला) मुकाबले भोपाल में 21 जून से 30 जून 2022 तक करवाए जा रहे हैं। पंजाब की पुरूष और महिला हॉकी टीम के चयन के लिए ट्रायल ओलम्पियन बलबीर सिंह सीनियर अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, सैक्टर-63, मोहाली में 13 जून को सुबह 10 बजे होंगे।

Advertisements

इसी तरह टेबल टैनिस (पुरूष और महिला) के मुकाबले आगरा में 24 से 28 जून तक होंगे। पंजाब की टीमों के ट्रायल 14 जून को पोलो ग्राउंड में सुबह 10 बजे होंगे। वॉलीबॉल के मुकाबले 24 से 28 जून तक नयी दिल्ली में होंगे। पंजाब की टीमों के ट्रायल 14 जून को पोलो ग्राउंड में सुबह 10 बजे होंगे। डायरैक्टर धीमान ने आगे बताया कि इन ट्रायलों में रक्षा सेवाओं/नीम फ़ौजी संस्थाओं/केंद्रीय पुलिस बलों/पुलिस/आर.पी.एफ./सी.आई.एस.एफ./बी.एस.एफ./आई.टी.बी.पी./एन.एस.जी. आदि विभागों के कर्मचारी शर्तों के अंतर्गत कवर होने वाले कर्मचारियों को छोडक़र बाकी अलग-अलग विभागों के सरकारी कर्मचारी (रेगुलर)  अपने विभागों से एन.ओ.सी. प्राप्त करने के उपरांत ही भाग ले सकते हैं। इस टूर्नामैंट में आने-जाने, रहने और खाने-पीने और अन्य खर्चों की अदायगी खिलाड़ी द्वारा निजी तौर पर की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here