संगति से ही किसी के व्यवहार, कर्म व चरित्र का पता चलता है: साध्वी कमलेश भारती

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से स्थानीय आश्रम गौतम नगर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री कमलेश भारती जी ने बताया कि संगति का असर प्रत्येक मनुष्य के जीवन पर पड़ता हैं। आप कैसे लोगों की संगति में हो, इस से ही आपके व्यवहार, कर्म, चरित्र, का अंदाजा लगया जा सकता है।

Advertisements

साध्वी जी ने कहा कि हमारे धार्मिक शास्त्र हमें क्या उपदेश देते हैं? कैसे संगति की बात करते हैं, वह सदा संतो की संगति करने को कहते हैं। क्यों कि संतो की संगति में सुख सुसंस्कारों से दमक उठता है और विकारों की कुरूपता विलीन हो जाती है। उनके पावन मार्ग दर्शन व सान्निध्य में व्यक्ति ईश्वर के समीप पहुँच जाता है और अपने वास्तविक लक्ष्य को पूरा कर लेता है।

अंत में उन्होंनें कहा कि बुरे लोगों की संगति हमें अंधकार में डुबो देती है, हमें वास्तविक जीवन के उदेश्य से भटका देती है। वहीं पर संतों महापुरूषों की संगति हमें जीवन की हर एक समस्या से उबारती है,उचित परामर्श देती है, इसलिए हमें एक पूर्ण महापुरूषों की खोज कर, जो हमें ईश्वर साक्षात्कार करवा दे, उसकी संगति करनी चाहिए, तांकि हम अपने जीवन के उदेश्य को प्राप्त कर लें। इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here