Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur ब्रदर्ज यूथ क्लब ठरोली ने गांव ठरोली में मनाया स्व. राजीव गांधी...

ब्रदर्ज यूथ क्लब ठरोली ने गांव ठरोली में मनाया स्व. राजीव गांधी का जन्मदिवस

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ब्रदर्ज यूथ क्लब ठरोली द्वारा नेहरू युवा केंद्र के निर्देशानुसार गांव ठरोली में स्व. राजीव गांधी जी का 74वां जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद शर्मा व विजय राणा ने संयुक्त तौर पर की। इस अवसर पर प्रमोद शर्मा व विजय राणा ने कहा कि स्व. श्री राजीव गांधी देश को विकसित राष्ट्र के रूप में देखता चाहते थे। उन्होंने ही युवा को वोट देने का अधिकार दिलवाया।

Advertisements

स्व. राजीव गांधी जी ने एक दूसरे को मान स मान, धर्म, जात-पात तथा भेदभाव से ऊपर उठकर अच्छे भारत वासी बनने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर समाज सेवी ठरोली चानण राम, समाज सेवी डल्लेवाल धर्म सिंह, पूर्व पंच श्रीमति रक्षा देवी, यूथ मैंबर विनोद कुमार, कमलजीत सिंह आदि मौजूद थे। इस अवसर पर अमरजीत सिंह ठरोली ने आए हुए सभी गणमान्यों का धन्यवाद करते हुए स्व. राजीव गांधी जो को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here