महिला सशक्तिकरण के लिए नि:शुल्क व्यवसायिक कोर्स 15 जुलाई से शुरु: ए.डी.सी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) श्री दरबारा सिंह ने बताया कि पंजाब स्किल डेवलेपमेंट मिशन की ओर से लड़कियों के लिए नि:शुल्क व्यवसायिक कोर्स माईक्रोसाफ्ट डाईवर्सिटी स्किलिंग प्रोग्राम 15 जुलाई से शुरु किया जा रहा है और इच्छुक महिला प्रार्थी 10 जुलाई तक इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि माइक्रोसाफ्ट कंपनी व एन.एस.डी.सी. की ओर से पंजाब भर में 10 हजार महिलाओं को उनके सशक्तिकरण पर व महिला कर्मचारियों को बढ़ाने के लिए साझेदारी की गई है। यह साझेदारी महिलाओं को डिजिटल अर्थव्यवस्था में प्रफुल्लित होने के लिए जरुरी हुनर से लैस कर महिला वर्ग के कर्मचारियों की भागीदारी को बढ़ाना है।

Advertisements


अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पंजाब कौशल विकास महिलाओं का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए 70 घंटे का यह कोर्स करवा रहा है, जिसमें डिजिटल लिटरेसी, कम्यूनिकेशन स्किल, इंपालायबिलिटी स्किलज पर फोकस किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कोर्स को करने के लिए लड़कियों की आयु 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए व शैक्षणिक योग्यता कम के कम आठवीं पास अनिवार्य है। इसके लिए प्रशिक्षण सत्र माईक्रोसाफ्ट कंपनी ट्रेनिंग(एम.सी.टी), प्लेटफार्म द्वारा आनलाइन प्रदान किया जाएगा। माइक्रोसाफ्ट एन.एस.डी.सी कोर्स पूरा होने के बाद भागीदारों को एक संयुक्त ई-सर्टिफिकेट प्रदान करेगा।

उन्होंने बताया कि इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए मोबलाइजर श्री सुनील कुमार व रमन भारती के साथ जिला रोजगार कार्यालय के कमरा नंबर 12 में संपर्क किया जा सकता है व इस फार्म पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आनलाइन लिंक  https://rebrand.ly/mdsppb2     पर आवेदन कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here