Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal प्राकृतिक खेती पर जागरूकता अभियान 8 जुलाई को

प्राकृतिक खेती पर जागरूकता अभियान 8 जुलाई को

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। विकास खंड भोरंज और बमसन के 76 ग्राम पंचायत प्रधानों के लिए 8 जुलाई को सुबह 10 बजे 1.30 बजे तक ऑनलाइन प्राकृतिक  खेती पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उप परियोजना निदेशक, आतमा श्री राकेश कुमार ने यह जानकारी दी और प्रधानो से आग्रह किया कि परियोजना निदेशक, कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आतमा), हमीरपुर से ऑनलाइन कार्यक्रम के लिए जो लिंक दिया जायेगा उससे कार्यक्रम को ज्वाइन करें। इस कार्यक्रम से हासिल जानकारी को अपनी सम्बंधित पंचायत के किसानों से साझा करे ताकि प्राकृतिक खेती से अधिक से अधिक किसानों को जोड़ा जा सके और अधिक से अधिक क्षेत्र को इस खेती खेती के अंतर्गत लाया जा सके जिससे सरकार के जहरमुक्त प्राकृतिक खेती के लक्ष्य को हासिल किया जा सके।  

Advertisements

कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आतमा), हमीरपुर द्वारा जिला के 6 विकास खण्डों की 248 पंचायतों के लिए 4 ऑनलाइन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। विकास खंड बिझड़ी, सुजानपुर, हमीरपुर और नादौन के प्रधानों को इस कार्यक्रम के तहत दिनांक 20 व28 जून और और एक जुलाई को ऑनलाइन माध्यम से प्राकृतिक खेती के बारे में जागरूक किया जा चुका है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 दिसम्बर, 2022 को प्राकृतिक खेती पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में प्राकृतिक खेती के महत्व पर प्रकाश डाला और इसे जन आन्दोलन के रूप में अपनाने पर जोर दिया।  उन्होंने आवाहन किया कि हर पंचायत में एक गाँव को प्राकृतिक खेती के तहत लाया जायेगा । कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार ने देशभर के ग्राम पंचायत प्रधानों के लिए व्यापक जागरूकता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया। इसी कड़ी में कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश के मशोबरा, जिला शिमला स्थित प्रशिक्षण केंद्र समेटी ने मैनेज हैदराबाद के सहयोग से हिमाचल प्रदेश की सभी 3615 ग्राम पंचायत के लिए आनलाइन जागरूकता अभियान आयोजित करने का कार्यक्रम तैयार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here