पूजा महोत्सव के दूसरे दिन लोगों ने आचार्य चंद्र मोहन अरोड़ा के नेतृत्व में निकाली प्रभात फेरी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सतगुरु चमन लाल जी महाराज की अनुकंपा से योग भवन में मनाए जा रहे चार दिवसीय व्यास पूजा महोत्सव के दूसरे दिन आज लोगों को योग के प्रति जागृत करने के लिए आचार्य चंद्र मोहन अरोड़ा के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई | इस प्रभात फेरी में भक्तों ने योग करो योग करो ऋषियों की यह विद्या है सहित कई भजन गाकर योग के महत्त्व के बारे में जानकारी दी | प्रभात फेरी के दौरान आचार्य चंद्र मोहन अरोड़ा ने बताया कि योग करने से बीमारी व्यक्ति के आसपास नहीं फटकती |

Advertisements

उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व योग के महत्व को पहचान कर इसे अपना रहा है | हमें इस बात का गर्व है कि प्रभु रामलाल जी ने तथा योगाचार्य चमन लाल जी महाराज ने योग का ना केवल प्रसार किया बल्कि उस को घर घर पहुंचाने के लिए स्थान स्थान पर आश्रम स्थापित किए | उन्होंने कहा कि योग करने में कोई पैसा खर्च नहीं होता | केवल कुछ समय निकालकर योग के कुछ साधन मात्र करने से ही व्यक्ति लंबी आयु तक निरोग रह सकता है |

उन्होंने कहा कि योग ऋषियों की विद्या है इस पर संशय नहीं किया जा सकता | उन्होंने कहा कि कई असाध्य रोगों का इलाज केवल योग में ही है | लेकिन दुख की बात है कि योग के होते हुए भी हम दवाई को प्राथमिकता दे रहे हैं | उन्होंने कहा कि अगर किसी बीमारी को जड़ से मिटाना है तो फिर योग की तरफ आना ही होगा | इस मौके पर अमिता रश्मि जी ने भी योग के साधनों तथा जल नेती और प्राणायाम के बारे में जानकारी दी|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here