Saturday, October 24, 2026
Home Himachal प्राकृतिक खेती पर जागरूकता कार्यक्रम 22 को: राकेश कुमार

प्राकृतिक खेती पर जागरूकता कार्यक्रम 22 को: राकेश कुमार

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट:रजनीश शर्मा। उप परियोजना निदेशक, आतमा राकेश कुमार ने जानकारी दी कि कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने देशभर के ग्राम पंचायत प्रधानों के लिए व्यापक जागरूकता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत प्रधानों के लिए 22 जुलाई को 10 बजे से 1.30 बजे तक प्राकृतिक खेती पर ऑनलाइन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।  यह कार्यक्रम उन प्रधानों को जागरूक करने के लिए आयोजित किया जा रहा है जो पहले आयोजित कार्यक्रमों में भाग नहीं ले पाए हैं।

Advertisements

कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आतमा) हमीरपुर द्वारा प्रधानंों को  20 जून, 28 जून, 1 जुलाई और 8 जुलाई को ऑनलाइन जागरूक किया जा चुका है। उन्होंने प्रधानों से आग्रह किया जिन्होंने अभी तक इन जागरूकता कार्यक्रमों में भाग नहीं लिया है वह परियोजना निदेशक, कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आतमा) हमीरपुर द्वारा ऑनलाइन कार्यक्रम के लिए जो लिंक दिया जाएगा उससे कार्यक्रम को ज्वाइन करें। उन्होंने प्रधानों से आग्रह किया कि वह इस कार्यक्रम से हासिल जानकारी को अपनी सम्बंधित पंचायत के किसानों से भी सांझा करें ताकि प्राकृतिक खेती से अधिक से अधिक किसानों को जोड़ा जा सके और अधिक से अधिक क्षेत्र को इस खेती के अंतर्गत लाया जा सके। जिससे की सरकार के जहरमुक्त प्राकृतिक खेती के लक्ष्य को हासिल किया जा सके ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here