Friday, October 23, 2026
Home Latest नगर निगम के लिफ्टमैन ने लगाया फंदा

नगर निगम के लिफ्टमैन ने लगाया फंदा

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर में नगर निगम के लिफ्टमैन आपरेटर का शव निगम कांप्लेक्स की बेसमैंट में फंदे से लटकता मिला है। लिफ्टमैन का नाम पवन कुमार बताया जा रहा है। थाना चार की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। लिफ्टमैन के आत्महत्या करने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। सुसाइड का पता सुबह चला जब नगर निगम के कर्मचारी बेसमैंट में बनी पार्किंग में गाडिय़ां खड़ी करने पहुंचे।

Advertisements

निगम प्रशासन यह जांच कर रहा है कि लेफ्टमैन रात के समय निगम कांप्लैक्स ने क्यों रुका। लिफ्टमैन का शव मिलने से निगम आफिस में सनसनी फैल गई। कुछ वर्ष पहले भी नगर निगम के प्रशासकीय कांप्लैक्स की छत पर एक कर्मचारी का शव मिला था। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here