दसूहा में गैस सिलेंडर फटने से झुलसी दूसरी महिला की इलाज दौरान हुई मौत

दसूहा(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट मनु रामपाल। दसूहा की कृष्ण कालोनी में एक घर में खाना बना रही 2 महिलाएं सिलेंडर फटने से झुलस गई। जिनमें से एक की मौत तथा दूसरी गंभीर रूप से झुलस गई की इलाज दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दसूहा कृष्ण कालोनी में एक एलपीजी सिलेंडर फटने से दो महिलाएं बुरी तरह झुलस गई। महिलाओं की पहचान शंकुतला देवी व प्रवीण कौर के रूप में हुई है। जिनको इलाज के लिए सिविल अस्पताल दसूहा लाया गया।

Advertisements

जिनमें एक को डाक्टरों द्वारा मृतक करार दे दिया गया और दूसरी महिला को मूल सहायता देने के बाद जालंधर के एक निजी अस्पताल में रैफर कर दिया गया है। जिनमें शंकुतला देवी की मौत हो गई तथा प्रवीण कौर को इलाज के लिए जालंधर रैफर कर दिया गया था। आज 3 अगस्त को रैफर की गई महिला की इलाज दौरान मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here