Wednesday, October 14, 2026
Home Hoshiarpur 10 महीने से लापता सीमा रानी का अभी तक नहीं मिला कोई...

10 महीने से लापता सीमा रानी का अभी तक नहीं मिला कोई सुराग, पति ने लगाई गुहार

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर जहानखेलां की रहने वाली सीमा रानी पिछले करीब 10 महीने से लापता है जिसके पति ने पुलिस प्रशासन से उसे ढूंढने की गुहार लगाई है। जानकारी देते हुए होशियारपुर जहांनखेलां निवासी महेश पुत्र सोहन लाल ने बताया कि मेरी पत्नी सीमा रानी 25 फरवरी 2023 से घर से लापता है उस समय उसका एक्सीडेंट हो गया था और वह घर से दवा लेने गई थी, लेकिन वापस घर नहीं आई।

Advertisements

पैर पर गहरी चोट होने के कारण वह उसकी तलाश में कहीं नहीं जा सका और जिसकी वह अपने स्तर पर आस-पास में तलाश कर रहा है, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया है। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसने थाना सदर में दर्ज करवा दी है। उसकी पत्नी की उम्र करीब 50 वर्ष, कद 5’2 है। उसने आम लोगों से अपील की कि अगर किसी को उसकी पत्नी के बारे में कोई जानकारी मिले तो वह 88725-64765 नंबर पर सम्पर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here