Thursday, November 5, 2026
Home Education एथलेटिक्स में अज्जोवाल स्कूल ने जीते 15 पदक

एथलेटिक्स में अज्जोवाल स्कूल ने जीते 15 पदक

Oplus_16908288

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल के खिलाड़ियों ने होशियारपुर जोन के एथलेटिक्स मुकाबले में 15 पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। आज सुबह की सभा में स्कूल इंचार्ज अमरीक सिंह तथा शारीरिक शिक्षा के लेक्चरर लखवीर सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पदक पहना कर सम्मानित किया। इस मौके पर अमरीक सिंह ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती। जब भी उन्हें कोई मौका मिलता है वह अच्छा करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा की लेक्चरर लखबीर सिंह ने कड़ी मेहनत से इन बच्चों को खेल की बारीकियों  से अवगत करवाया तथा उन्हें स्कूल समय के दौरान और स्कूल समय के बाद मेहनत करवाई। 

Advertisements

जिसका परिणाम है कि स्कूल के  यह बच्चे एथेलेटिक्स में 15 पदक जीतने में कामयाब रहे। इनमें पांच स्वर्ण, छह रजत तथा चार  कांस्य पदक शामिल है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा अंडर-19 लड़कों की खो खो टीम जिले में दूसरे स्थान पर रही। इसी तरह हॉकी अंडर-19 लड़कों की टीम भी जिले में दूसरे स्थान पर रही। इस मौके पर मोनिका,  संगीता सैनी, सुकृति कश्यप, कुलजीत, अमनीत कौर, अर्चना, गुरदीप कौर, रजनीश,मनीषा सैनी, सीमा हांडा, राजिंदर कौर तथा मनजीत कौर भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here