Sunday, October 4, 2026
Home Education समाजसेवी दंपती ने सरकारी एलीमैंट्री स्कूल को भेंट किया एल.ई.डी

समाजसेवी दंपती ने सरकारी एलीमैंट्री स्कूल को भेंट किया एल.ई.डी

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। अहियापुर यूथ क्लब की ओर से सरकारी एलीमेंट्री स्कूल अहियापुर में करवाए गए समागम दौरान समाजसेवी दंपती ने स्कूल के लिए स्मार्ट टी वी भेंट किया। क्लब प्रधान चेतन सोंधी के नेतृत्व में हुए समागम दौरान मुख्य मेहमान समाजसेवी हीना सोंधी वैद तथा आशू वैद ने स्कूल को स्मार्ट स्कूल बनाते हुए यह स्मार्ट टी वी स्कूल मुखी कुलदीप कौर को भेंट किया।

Advertisements

इस दौरान उन्होंने कहा कि जल्द ही बच्चों को पीने वाले शुद्ध पानी के लिए आर ओ सिस्टम भेंट करने का भरोसा दिलाया। इस मौके स्कूल के बच्चो के लिए लिए यह सामाजिक सरोकार निभाने क्लब प्रधान चेतन तथा स्कूल मुखी कुलदीप कौर ने वैद दंपती का आभार जताया। इस दौरान मोहिन वैद, मनप्रीत कौर, मंजीत कौर, पूजा रानी, विनोद कुमार, अमन सैनी, मन्नु अरोड़ा, शुभ, तुषार मरवाहा इत्यादि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here