Sunday, October 4, 2026
Home Education सेंट सोल्जर: छात्रों ने देशभक्ति कार्यक्रम पेश कर मनाया गणतंत्र दिवस, फहराया...

सेंट सोल्जर: छात्रों ने देशभक्ति कार्यक्रम पेश कर मनाया गणतंत्र दिवस, फहराया राष्ट्रीय ध्वज

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सेंट सोल्जर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा के दिशा निर्देशन के अनुसार सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल ऊना रोड, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल गढ़शंकर, चब्बेवाल तथा गढ़दीवाला में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में समारोह आयोजित किए गए।

Advertisements

इस अवसर पर गढ़शंकर स्कूल में डायरेक्टर सुखदेव सिंह और प्रिंसिपल शैली भल्ला, चब्बेवाल में डायरेक्टर एस.एल. काजल तथा प्रिंसिपल किरण बाला, गढ़दीवाला स्कूल में प्रिंसिपल रुपिंदरजीत सिंह ने तिरंगा फहराया ओर प्रेड से सलामी ली।

इस मौके पर विद्यार्थियों नें संस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान देश भक्ती के गीत गाए ओर नाटक पेश किए।

स्कूल प्रबंधकों ने छात्रों को 26 जनवरी के महत्व के बारे में जानकारी दी ओर प्रोगराम के आखिर में बच्चों को मिठाई बांटी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here