आगामी आदेशों तक बंद रहेंगी यातायात के लिए सडक़ें: हरिकेश मीणा

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट:रजनीश शर्मा। जिला दंडाधिकारी हमीरपुर हरिकेश मीणा ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तूतड़ू से कांगू सडक़ को आवश्यक सुधारीकरण कार्य के चलते 27 जनवरी से 12 फरवरी तक यातायात के लिए बंद करने के आदेश पारित किए हैं। आदेश के अनुसार इस दौरान यातायात को रंगस-भूंपल-भट्ठा कांगू सडक़ तथा रंगस-जोल सप्पड़-नेरी, सरेड़ी-कांगू सडक़पर परिवर्तित किया गया है।

Advertisements

एक अन्य आदेश के अनुसार पुतडिय़ाल चौक से जंक्शन प्वाईंट तक लाहड़ रतियां सडक़ भी आवश्यक सुधारीकरण कार्य के चलते आगामी 26 फरवरी तक यातायात के लिए बंद रहेगी। इस दौरान यातायात को लाहड़ से रतियां, रंगस, रैल बड़ा सडक़, (रंगस व सासन के बीच) तथा सासन से पुतडिय़ाल सडक़पर परिवर्तित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here