Wednesday, October 14, 2026
Home Hoshiarpur “पौधे केवल हरियाली ही नहीं, बल्कि मानव जीवन की सांसों के रक्षक:...

“पौधे केवल हरियाली ही नहीं, बल्कि मानव जीवन की सांसों के रक्षक: फारेस्ट ऑफिसर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रोटरी क्लब मिड टाउन होशियारपुर ने श्री सिद्धि विनायक पार्क, ग्रीन वैली, होशियारपुर और उसके आसपास 101 पौधों का रोपण  कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने का सार्थक संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला फॉरेस्ट ऑफीसर अंजन सिंह और उनकी पत्नी मोनिका मिन्हास विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Advertisements

कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी क्लब मित्तल के प्रधान रोटेरियन अवतार सिंह ने की। पौधारोपण अभियान में बड़ी संख्या में रोटरी क्लब के सदस्य और उनके परिवार शामिल हुए जिनमें इंदरपाल सिंह सचदेवा, राजनीश गुलियानी, एलएन वर्मा, विक्रम शर्मा, परवीन पब्बी, जगमीत सिंह सेठी, सतीश गुप्ता, राकेश कपूर, जतिंदर कुमार, परवीन पल्याल , रोहित चोपड़ा, संजीव ओहरी, मनोज ओहरी, गुरांश और गौरव गुप्ता शामिल  एम्बिका ओहरी, जसमिंदर  सचदेवा, ऋतु गुप्ता, बबली पब्बी, रचना ओहरी, गीता वर्मा, परवीन गुलियानी, डिंपल शर्मा, राधिका चोपड़ा, किरण कपूर और मुस्कान गुप्ता मौजूद रहीं।

इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट ऑफिसर अंजन सिंह ने कहा कि –”पौधे केवल हरियाली ही नहीं, बल्कि मानव जीवन की सांसों के रक्षक हैं। समाज के हर वर्ग को मिलकर पौधारोपण और उनकी देखभाल करनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को प्रदूषण रहित वातावरण मिल सके।”

वहीं रोटरी क्लब मिड टाउन होशियारपुर के अध्यक्ष अवतार सिंह ने कहा कि –

“रोटरी क्लब हमेशा समाजसेवा, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए अग्रसर रहा है। 101 पौधारोपण का यह अभियान केवल शुरुआत है, आगे भी ऐसे और प्रयास जारी रहेंगे।” इससे पहले भी इसी वर्ष फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के सहयोग से क्लब 1600 पौधे लगा चुका है।पौधारोपण के बाद सभी उपस्थित अतिथियों और सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि लगाए गए हर पौधे की देखभाल कर उसे पेड़ बनाने तक जिम्मेदारी निभाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here