Friday, October 30, 2026
Home National युवा कांग्रेस अध्यक्ष सचिन ठाकुर का रजिंदर राणा पर करारा वार

युवा कांग्रेस अध्यक्ष सचिन ठाकुर का रजिंदर राणा पर करारा वार

सुजानपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। युवा कांग्रेस अध्यक्ष सचिन सिंह ठाकुर ने भाजपा नेता व पूर्व विधायक रजिंदर राणा पर आरोप लगाया कि वे पुराने समर्थकों को पटका पहनाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। सचिन ने कहा कि कक्कड़ पंचायत के उपप्रधान सुभाष उर्फ बिट्टू, जो उनके मामा हैं, वर्ष 2012 से राणा के करीबी रहे हैं। “उन्हें नए कार्यकर्ता बताना केवल दिखावा है।”

Advertisements

उन्होंने कहा कि राणा की “पटका राजनीति” 2013 से ही जारी है और उपचुनावों में जनता ने उनकी चाल को भांपकर करारी शिकस्त दी। सचिन ठाकुर ने साफ कहा कि रिश्तेदारी और राजनीति अलग-अलग हैं। “मामा मेरे रिश्तेदार हैं, लेकिन राजनीतिक तौर पर विरोधी खेमे में खड़े हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here