Wednesday, October 28, 2026
Home Latest लाहलड़ी में पेयजल का संकट, क्षेत्रवासी परेशान

लाहलड़ी में पेयजल का संकट, क्षेत्रवासी परेशान

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। हमीरपुर के वार्ड नम्बर 11स्थित  गांव लाहलड़ी में पेयजल की समस्या से क्षेत्रवासी लम्बे समय से परेशान हैं।इस समस्या के समाधान के लिए मंगलवार को दर्जनों लोगों का प्रतिनिधि मंडल स्थानीय वार्ड पार्षद वकील सिंह की अगुवाई में जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता से मिला। गांव वासियों ने बताया कि पीने के पानी की समस्या बड़ू, कुरैड़े, दोसड़का व लाहलड़ी में दिन प्रतिदिन गहराती जा रही है। इस समस्या के बारे क्षेत्रवासियों ने पहले भी कई बार जल शक्ति विभाग हमीरपुर को मौखिक व लिखित रूप से अवगत करवाया है।

Advertisements

विभाग केवल आश्वासनों से काम चलाता आ रहा है , जबकि समस्या जस की तस बनी हुई है।लाहलड़ी गांव वासियों ने बताया कि उनके गांव में पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन लगभग 45 वर्ष पहले डाली गई थी, जोकि कई गुणा आबादी बढ़ने से पर्याप्त नहीं है। गांव वासियों ने बताया कि कई  बार चार-पांच दिनों के बाद कुछ ही समय के लिए पानी की सप्लाई आती है। पानी भी अक्सर मटमैला ही आता है। जिस से जल जनित रोगों का खतरा बना रहता है। बताते चलें कि इस गांव के लिए एक वर्ष पहले पानी भंडारण टैंक के निर्माण का काम शुरू किया गया था जोकि बीच में ही बंद कर दिया गया है। गांव वासियों ने बताया  कि उनके गांव को पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन बिछाने के लिए टैंडर भी हो चुका है लेकिन अभी तक काम शुरू ही नहीं हुआ है।

लोगों ने मांग की है कि पुरानी पाइप को अति शीघ्र बदला जाए तथा हीरा नगर से ब्यास नदी वाली पाइप से जोड़ा जाए ताकि पेयजल की समस्या का स्थाई समाधान हो सके। इस बारे में जल शक्ति विभाग हमीरपुर के मुख्य अभियंता ई० रोहित दुबे ने बताया कि इस समस्या का शीघ्र ही स्थाई समाधान कर दिया जाएगा।इस अवसर पर प्रकाश चंद, सेवा निवृत्त सूबेदार अनिल कुमार, प्रमोद सिंह, संध्या देवी, जोगिंदर कुमार, सेवा निवृत्त सूबेदार करतार सिंह,सुमन किशोर सिंह, जसवंत सिंह, विकास पटियाल , संजीव पटियाल संजू व संदीप पटियाल आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here