सेना भर्ती कार्यालय पटियाला द्वारा भर्ती रैली का आयोजन 17 से 30 सितंबर, 2022 तक

पटियाला: (द स्टैलर न्यूज़)। सेना भर्ती कार्यालय, पटियाला (पंजाब) 17 सितंबर  से 30 सितंबर, 2022 तक भर्ती रैली का आयोजन कर रहा है। उम्मीदवारों को उनके संबंधित ई-मेल पर एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र)  जारी कर दिए गए हैं।  सभी उम्मीदवार एडमिट कार्ड का अच्छी गुणवत्ता का ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटआउट ले कर रैली ग्राउंड में रिपोर्ट करें।  एडमिट कार्ड न मिलने की स्थिति में, उम्मीदवारों को एआरओ पटियाला से 01 सितंबर 2022 से 10 सितंबर 2022 तक 1000 बजे से 1200 बजे के बीच संपर्क करना होगा। रैली का दैनिक समय: एंट्री 0230 बजे खोली जाएगी और गेट रोजाना 0630 बजे बंद कर दिया जाएगा।  

Advertisements

सभी उम्मीदवारों को रैली स्थल पर निम्नलिखित दस्तावेज ले जाने होंगे: (क) फोटो के साथ डिजिटल जाति प्रमाण पत्र की हार्ड कॉपी (सामान्य श्रेणी सहित)।  (ख ) फोटो के साथ निवास प्रमाण पत्र।  (ग ) रैली अधिसूचना के अनुसार सभी प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से प्रमाणित होने चाहिए।  (घ) शपथ पत्र www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध रैली अधिसूचना के परिशिष्ट डी के अनुसार हो  (च ) 20 x पासपोर्ट साइज़ फोटो।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here