हर सच्चा देश वासी अरशदीप सिंह के साथ चट्टान की तरह डट कर खड़ा : मीत हेयर

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। संयुक्त अरब अमीरात में चल रहे एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान भारत के उभरते तेज़ गेंदबाज अरशदीप सिंह की तरफ से एक कैच छोड़ने के कारण उसकी अनावश्यक आलोचनाएं करने वालों को जवाब देते हुये पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि अरशदीप सिंह संभावनाओं भरपूर खिलाड़ी है जिससे भविष्य में बड़ी उम्मीदें हैं। वह लाखों नौजवानों के लिए प्रेरणा स्रोत है। मीत हेयर ने अरशदीप सिंह की माता बलजीत कौर जो इस समय दुबई में थे, के साथ फ़ोन पर बातचीत करके विश्वास दिलाया कि पूरा देश अरशदीप सिंह के साथ है। उन्होंने कहा कि हर सच्चा देश निवासी अरशदीप सिंह के साथ चट्टान की तरह डट कर खड़ा है। उन्होंने कहा कि अरशदीप सिंह का देश वापसी पर वह ख़ुद आगे होकर स्वागत करेंगे।

Advertisements

मीत हेयर ने अरशदीप सिंह के समर्थन में टवीट किया, ‘‘खेल में हार-जीत बनी आई है। अरशदीप सिंह उभरता सितारा है जिसने थोड़े अरसे में गहरी छाप छोड़ी है। पाकिस्तान के खि़लाफ़ मैच में भी अरशदीप  सिंह का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। सिर्फ़ एक कैच छूटने पर आलोचना करना गलत है। अरशदीप की प्रतिभा को देखते हुये इसको देश का भविष्य कहा जा सकता। अरशदीप नौजवानों के लिए प्रेरणा स्रोत है। खेल में नफ़रत की कोई जगह नहीं।’’

खेल मंत्री ने कहा कि खेल में नफ़रत का कोई स्थान नहीं है और हार-जीत खेल का अटूट हिस्सा है। खेल में कभी भी प्रदर्शन एकसमान नहीं होता, इसलिए किसी एक भी बुरे प्रदर्शन पर हो-हल्ला मचाना ठीक नहीं। उन्होंने कहा कि अरशदीप सिंह ने तो अपनी गेंदबाजी के साथ दिल जीते। 23 वर्षीय के इस नौजवान क्रिकेटर ने सिर्फ़ 9 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल कर 13 विकटें हासिल की हैं। पाकिस्तान के खि़लाफ़ भी बड़े स्कोर वाले मैच में उसने केवल 7 की औसत के साथ रन दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here