Sunday, October 25, 2026
Home Education सरकारी स्कूल चौहाल में समाजिक विज्ञान तथा इंग्लिश मेले का आयोजन किया गया

सरकारी स्कूल चौहाल में समाजिक विज्ञान तथा इंग्लिश मेले का आयोजन किया गया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला शिक्षा अधिकारी गुरशरण सिंह, उप जिला शिक्षा अधिकारी धीरज विशिष्ट तथा शिक्षा सुधार कमेटी के चेयरमैन शैलेंद्र ठाकुर के निर्देशानुसार सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चौहाल में समाजिक विज्ञान  तथा इंग्लिश मेले का आयोजन किया गया । इस मेले का मुख्य मन्तव बच्चों के बीच में इंग्लिश तथा समाजिक विज्ञान विषय के प्रति रुचि को बढ़ाना था और विषय में उनकी पकड़ को और मजबूत करना था। इस मेले में विद्यार्थियों ने मैडम परमजीत कौर, अनिता कुमारी, तथा निर्मला देवी की देखरेख में 27 से ज्यादा मॉडल,20 चार्ट, 5 प्ले, चुनावी प्रक्रिया और भिन्न-भिन्न कार्यक्रमों में बच्चों ने भाग लिया। स्कूल इंचार्ज संदीप कुमार सूद  ने इस मौके पर  कहा कि सामाजिक विज्ञान विषय हमारे जीवन के साथ जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण विषय है| अगर हम रोजाना की जिंदगी से जोड़कर सरल ढंग से बच्चों को बताएं तो बच्चों के बीच में सामाजिक विज्ञान विषय के भय को दूर किया जा सकता है। समाजिक विज्ञान से हमें अपने गौरवमई इतिहास को जानने का मौका प्रदान होता है | जिसके बल पर हम समाज को आगे ले जा सकते हैं |

Advertisements

उन्होंने आगे कहा की इंग्लिश विषय को रटने की बजाय अगर उसे अच्छी तरह समझा जाए तो बच्चों के दिमाग में जो इंग्लिश विषय के प्रति डर होता है, उससे भी छुटकारा पाया जा सकता है । हमें बच्चों को दूसरी भाषाओं के साथ-साथ  इंग्लिश भाषा भी बोलने के लिए प्रेरित करना चाहिए | शुरू शुरू में हो सकता है वह ग्रामेटिक तौर पर पूरी तरह से सही ना हो पर धीरे-धीरे वह इसमें परिपक्व हो सकते हैं और आने वाली उच्च शिक्षा में उसका फायदा ले सकते हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां जब बच्चे निरंतर करते हैं तो मुश्किल विषय उन्हें आसान लगने लगते हैं। इस मौके पर परमजीत कौर,अनीता कुमारी तथा निर्मला देवी ने कहा कि बच्चों ने पूरी मेहनत के साथ इस मेले की तैयारी की है | उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए स्कूल के अध्यापकों ने जो योगदान दिया वह सराहनीय है | इस मौके पर लेक्चरर बलविंदर कौर, अशोक कालिया, पूनम विरदी, लवजिंदर सिंह,बलवीर कुमार, राजीव कुमार, सुखवंत सिंह आकाशदीप कौर कबंलदीप कौर सहित स्टाफ के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here