सरस मेला संगरूर 2022  के लिए ट्राइडेंट ग्रुप ने दिया 11 लाख रुपए सहायता राशि का चेक

संगरूर (द स्टैलर न्यूज़)। ट्राइडेंट ग्रुप  के संस्थापक पद्मश्री राजिंदर गुप्ता के दिशा-निर्देशों के तहत आने वाले  सरस मेला संगरूर-2022 के लिए 11 लाख रुपये की सहायता राशि का योगदान दिया गया है। आज इस सहायता राशि का चेक ट्राइडेंट ग्रुप के एडमिन हेड श्री रूपिंदर गुप्ता, द्वारा संगरूर के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया को सौंपा गया । गुप्ता ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा 8 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक रणबीर कॉलेज संगरूर में इस वर्ष सरस मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सम्पूर्ण  भारत से विभिन्न उत्पादों के 300 और पंजाब के 80 से अधिक कारीगर भाग लेंगे। इसके अलावा भारत के विभिन्न राज्यों की टीमें अपनी सांस्कृतिक विशिष्टताएं पेश करेंगी।

Advertisements

उन्होंने कहा कि ट्राइडेंट ग्रुप ने हमेशा सामाजिक और धार्मिक कार्यों में अधिक से अधिक  योगदान दिया है और उसी के अनुसार सरस मेला संगरूर के लिए यह योगदान दिया गया  है। गौरतलब है कि जहां ट्राइडेंट ग्रुप समय-समय पर क्षेत्र के गांवों में विकास कार्यों में अपना योगदान दे रहा है और इलाके के युवाओं को रोजगार मुहैया करवा रहा है वहीं कोरोना महामारी के दौरान इलाका निवासियों को इस महामारी में बचाने के लिए ट्राइडेंट ग्रुप द्वारा पंजाब सरकार और जिला प्रशासन बरनाला की पूरी मदद की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here