देश सदैव महात्मा गांधी व शास्त्री जी का ऋणी रहेगा: निपुण शर्मा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा की ओर से जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर पुष्पांजलि अर्पित करके कार्यकर्ताओं ने नमन किया।इस मौके पर जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि हमारा देश इन दोनों महापुरुषों के जन्मदिवस को हर साल राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता है। यहां महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर अंग्रेजों को कई बार घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। वही जय जवान-जय किसान का नारा देने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनके शानदार व्यक्तित्व, अनुशासित जीवन, कठोर नैतिकता, विचारों और निडरता के लिए आज भी याद किया जाता है। उन्होंने अपना जीवन सादगी से जीते हुए इसे अपनी मातृभूमि के सेवा के लिए समर्पित कर दिया।

Advertisements

पूर्व मेयर शिव सूद ने कहा कि बापू के जीवन शैली खान-पान, रहन-सहन,भाव विचार,भाषा को लोग अपना रहे है। गांधी सहिष्णुता, त्याग, संयम और सादगी की शानदार मिसाल थे। उनके अद्भुत नेतृत्व क्षमता थी। स्वतंत्रता आंदोलन में जनता ने उनके नेतृत्व में जेलें भरीं, लाठियां गोलियां खाईं। उनके सविनय अवज्ञा आंदोलन, असहयोग आंदोलन, विदेशी वस्त्रों का बहिष्कार, चंपारण सत्याग्रह, दांडी सत्याग्रह, दलित आंदोलन, रॉलेट एक्ट, नमक कानून, भारत छोड़ो जैसे आंदोलनों ने अंग्रेजों की नाक में दम करके आज़ादी की लड़ाई में अपना योगदान दिया था।

पूर्व मेयर सूद ने कहा कि देश के निर्माण व सुरक्षा में शास्त्री जी सैनिकों व किसानों का महत्व अच्छे से समझते थे।इसीलिए उन्होंने उस दौर में ‘जय जवान जय किसान’ का नारा दिया,जो आज भी फिजा में गूंजता रहता है।हम सबको इन महापुरुषों से प्रेरणा लेकर काम करना चाहिए।  इस मौके पर मीनू सेठी,अर्चना जैन,मीना सूद,सुनीता,गुरमिंदर कौर,सुरिंदर कौर,आशा अरोड़ा,विजय अग्रवाल,जिन्दू सैनी,जतिंदर पूरी बबलू,अजय शर्मा,राजा सैनी,शिव कुमार काकू,पाल सिंह,दिलबाग सिधू,परमिंदर बजाज,सुखबीर सिंह,गोबिंद राय,राजेश शर्मा,मनजीत ठाकुर,सुखदेव सिंह,राजिंदर मोदगिल,आर.के कोहली,सुभाष शर्मा,पलविंदर नाणी,निखिल गुप्ता आदि कार्यकार्ताओं ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पण किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here