होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब में भगवंत मान सरकार के राज में कैसा बदलाव आया है निर्दोष इंसाफ के लिए भटक रहे हैं और परेशान हो रहे हैं। यह बात जि़ला संघर्ष कमेटी व लोकल बाडी सैल भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष कर्मवीर बाली को यही गांव से तरसेम सिंह आप बीती सुनाते हुए कही कि उनका ज़मीन का केस अदालत मेें अशोक कुमार से चल रहा है। उसने अपने साथियों सहित उनकी ज़मीन में बीजाई किये बाजरे को ट्रैक्टर से नष्ट कर दिया जिसकी दरखास्त थाना चब्बेवाल में देने से जवाब मिला कि अशोक कुमार हाईकोर्ट से केस जीत गया है। उसने न तो हाईकोर्ट के आर्डर दिखाये न ही पुलिस ने कोई कार्यवाही की।
इस अवसर कर्मवीर बाली ने कहा कि प्रार्थी ने एस.एस.पी. साहिब दरखास्त नम्बर 7264 तिथी 21-08-2022 को ऑनलाईन देने पर भी कोई कार्यवाही नही हुई। कर्मवीर बाली ने कहा कि जनता पर ऑनलाईन का बोझ क्यों डाला गया है। जब प्रार्थी को कोई जवाब ही नही मिलना। पंजाब में आज के इतिहास में सबसे कमज़ोर सरकार आम आदमी पार्टी की साबित हो रही है जिसकी आफिसर ही नही सुनते। कर्मवीर बाली ने कहा कि मान सरकार हवाई बातें बन्द करे और जनता पर ध्यान दे। इस अवसर पर तरसेम सिंह, अशोक कुमार आदि उपस्थित थे।