जिला भाजपा ने वीडियो कांफ्रेंस से कोरोना संकट से जूझने के कार्यों का लिया जायजा

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जिले के सभी मंडल अध्यक्ष, जिला मोर्चा व सैल के अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं को कोरोना संकट के चलते जरूरतमंदों व गरीब लोगों को हर किस्म की राहत सामग्री राशन, दूध, लंगर, मास्क, सैनिटाइजर आदि वितरित करने के निर्देश दिए गए थे।

Advertisements

पार्टी के इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिला भाजपा होशियारपुर में सामूहिक रूप से तथा अलग-अलग पदाधिकारियों, पार्षदों, सरपंचों व कार्यकर्ताओं द्वारा अलग-अलग व व्यक्तिगत तौर पर भी इस संकट की घड़ी में अपना कर्तव्य निभाते हुए मास्क, दूध, लंगर आदि की व्यवस्था करके जरूरतमंदों को राहत पहुंचाई।

इस सब में भाजपा के वरिष्ठ नेता सोम प्रकाश, अविनाश राय खन्ना, तीक्ष्ण सूद, विजय सांपला, मेयर शिव सूद आदि का विशेष योगदान रहा है। आज जिला अध्यक्ष विजय पठानिया ने वीडियो कांफ्रेंस करके मंडल अध्यक्षों व मोर्चा व प्रकोष्टों के अध्यक्षों से पार्टी के अन्य कार्यक्रमों मोदी केयर फंड व आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने की भी रिपोर्ट एकत्रित की। कोरोना से लड़ रहे स्वास्थ्य विभाग व सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करने के कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी ली गई। भाजपा जिला अध्यक्ष विजय पठानिया ने बताया कि एकत्रित जानकारी अनुसार अब तक कार्यकर्ताओं के सामूहिक व व्यक्तिगत प्रयासों से 36,383 पैकेट राशन सामग्री जरूरतमंदो तक पहुंचाई जा चुकी है तथा हर रोज अपने लोगों के सहयोग से चल रहे 8 लंगरों द्वारा करीब 28,100 लोगों को लंगर वितरित किया जाता है। उन्होंने कहा कि अब तक 21000 मास्क बांटे जा चुके हैं। पीएम केयर फंड में जिला भाजपा के प्रयासों से 2,55,200 रूपए और 9500 लोगों के मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करवाई जा चुकी है। उन्होंने कहा है कि करीब 3-4 सौ परिवारों के बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था भी करवाई गई है।

इसके अतिरिक्त कोरोना संकट से लडऩे वाले स्वास्थ्य तथा सफाई कर्मियों को सम्मानित करने के अंतर्गत 10-10 लोगों द्वारा हस्ताक्षरित सम्मान पत्र भी तैयार हो चुके हैं। बैठक में अधिकतर सदस्यों ने कांग्रेसियों द्वारा इस संकट की घड़ी में सरकारी सुविधाओं का गंभीर राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि हमारी सेवा कार्यों की गतिविधि में हर प्रकार से कांग्रेसियों द्वारा प्रशासन की मार्फत अड़चने डाली जा रही हैं। मेयर शिव सूद तथा जिला अध्यक्ष विजय पठानिया और वरिष्ठ नेताओं का पांच-पांच बार आवेदन करने के बाद भी करफ्यू पास नहीं बना। इसके अतिरिक्त 4 कार्यकर्ताओं के जानबूझकर पुलिस द्वारा झूठे पर्चे बनाए गए तथा राशन का सारा समान कांग्रेसियों ने अपने हाथ में लेकर गैरकानूनी ढंग से बांटना शुरू किया है। उन्होंने कहा कि इस बात को सुनिश्चित बनाया जाए कि राशन बांटने का काम सरपंचों, पार्षदों व सरकारी अधिकारियों तथा डिपुओं के अतिरिक्त किसी और की मौजूदगी में न बांटा जाए। विजय पठानिया ने बताया है कि जल्दी ही सभी भाजपा के पार्षदों की बैठक वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से की जाएगी तथा मौजूदा स्थिति बारे में उनकी भी राय ली जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here