Tuesday, October 13, 2026
Home Hoshiarpur हत्याऐं तथा फिरौतियां रोकने में असमर्थ मान सरकार इस्तीफा दे: सूद

हत्याऐं तथा फिरौतियां रोकने में असमर्थ मान सरकार इस्तीफा दे: सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गत दिवस पुलिस अधिकारी की दिन दहाड़े हत्या के बाद मानसा में परमिंदर सिंह झोटा की गोलियां मारकर की गई हत्या को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण व गंभीर घटना बताते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ने कहा है पंजाब सरकार कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने में बुरी तरह असफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा पंजाब में बदलाव लाने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार ने वादे तो बहुत किये परन्तु सरकार बनने पर कोई भी वादा पूरा नहीं हो सका। पिछले विधान सभा चुनावो में पंजाब की बिगड़ती कानून व्यवस्था जो कि कांग्रेस की सरकार काबू नहीं कर सकी थी। एक प्रमुख मुद्दा था। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में कानून व्यवस्था स्थापित करने का वादा किया था, परन्तु सरकार बनने के बाद उसकी प्राथमिकताये बिलकुल बदल चुकी है।

Advertisements

श्री सूद ने कहा कि पुलिस थानों में बंब धमाके होना अपने आप में सरकार की असफलता का प्रतीक है। पंजब में गैंगस्टर जेलों में बैठकर अपना कारोबार कर रहे है। नशे के व्यपारी तथा अवैध माइनिंग माफिया उनके खिलाफ आवाज़ उठाने वालों को कुचलते नज़र आ रहे है। पुलिस मूक दर्शक बन कर बैठी है। किसी भी काम के लिए पुलिस थानों में स्टाफ की कमी इस समस्या को और उलझा रही है। जबकि पुलिस फ़ोर्स का बहुत बड़ा हिस्सा मुख्यमंत्री व छोटे बड़े आप नेताओं की सेवा में जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि इस समय पंजाब में आंतकबाद के दौर से भी ज्यादा बुरे हालात पैदा हो गए है। ऐसे हालातो को कंट्रोल में ना लाने पर मान सरकार को अपनी कमजोरी मानते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here