
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम लीला कमेटी होशियारपुर की तरफ से प्रधान गोपी चंद कपूर की अध्यक्षता में करवाए जा रहे दशहरा महोत्सव के दौरान श्री राम लीला मंचन में श्री राम जन्मोत्सव झांकी का आयोजन किया गया। इस दौरान दिखाया गया कि किस प्रकार जब धरती पर पाप एवं अत्याचार बढ़ा तो धरती माता गाय का रुप धारण करके ब्रह्मा जी के पास पहुंचीं तथा ब्रह्मा जी ने बाकी देवताओं को साथ लेकर भगवान विष्णु से धरती पर बढ़ रहे पाप व अत्याचारों से बचाने के लिए प्रार्थना की। इस पर भगवान विष्णु ने कहा कि वह जल्द ही अयोध्या में अवतरित होंगे। इस दौरान श्री राम लीला में श्री राम अवतरण और नामकरन का मंचन किया गया।

इस बार संत नगरी के वासियों और आसपास के गांवों से आए लोगों में दशहरा महोत्सव को लेकर विशेष उत्साह पाया जा रहा है तथा श्री राम लीला मंचन के दूसरे दिन ताड़का वध एवं भगवान के जनकपुरी पहुंचने की लीला का मंचन किया गया। इसके बाद मंच पर विराजमान भगवान के स्वरुपों को पुष्प मालाएं पहनाईं गईं और आरती उपरांत स्वरुपों को विश्राम के लिए ले जाया गया। शिव सूद, प्रदीप हांडा, राकेश सूरी, संजीव ऐरी, राम अग्रवाल, रमेश मेहता, कमल वर्मा, राजिंदर मोदगिल, तरसेम मोदगिल, हरीश आनंद, अजय जैन, दीपक वालिया, दीपक शारदा, रघवीर बंटी, कपिल हांडा, आशीष वर्मा, वरुण कैंथ, सुनील पराशर, दीनेश गुप्ता, अश्वनी शर्मा छोटा, कुनाल चतरथ, पवन शर्मा, वरुण ऐरी, दविंदरनाथ बिंदा, सुशील पडियाल, राकेश डोगरा, राजेश सठी, पवन शर्मा, मनोज दत्ता, कृष्ण गोपाल मोदगिल, साहिल सांपला, भारत भूषण वर्मा, राजन गुप्ता मिंटू, शिव जैन, वरुण शर्मा आशू, शिवम ओहरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्री राम लीला का मंचन देखा और प्रभु महिमा का गुणगान किया।











